Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Human Aid Association is serving humanity

Yamuna Nagar News: मानव सहायक संघ कर रहा मानवता की सेवा

Sun, 18 Jan 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Human Aid Association is serving humanity
जगाधरी के वृद्धाश्रम में ​शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच करते संस्था के पदा​​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की मानव सहायक संघ संस्था मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है। संघ की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता शिविर, वस्त्र वितरण सहित अन्य कार्यक्रम करवाती है। संघ से चिकित्सक, लैब टेक्निशियन, शिक्षक सहित कई पेशवर कार्यकार्ता जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं।
संघ संस्थापक एवं अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि आठ वर्ष पहले उन्होंने अंजूबाला, रणवीर सिंह, रेणुका शर्मा सहित कुछ अन्य सदस्यों को लेकर इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बेटी की सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक कर गंभीर बनाना था। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर संघ की ओर से हर महीने जिले के किसी न किसी गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन

संस्था के माध्यम से वे जिले के ऐसे क्षेत्रों को कवर करते हैं, जहां बेहद पिछड़े लोग रहते हैं और शारीरिक स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसके लिए ईंट भट्ठों, सड़क निर्माण स्थानों, मलिन बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ी, कुष्ठ आश्रम में शिविर लगाते हैं। यहां पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है, दवाइयां दी जाती है। यदि को गंभीर बीमारी से पीड़ित मिलता है तो उसका अस्पताल भिजवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की महिला विंग स्त्री शिक्षा, किशोरी स्वास्थ्य, शिक्षा जागरूकता को लेकर काम करती है। महिला विंग विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, किशोरियों व युवतियों से बात करती है और उन्हें उनके अधिकारों, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है। महिला विंग की ओर से शिक्षा से महरूम रहे 15 बच्चों को विद्यालय में भर्ती करवाया गया है।

इसके अलावा संघ की ओर से वृद्धाश्रम में हर वर्ष कार्यक्रम किया जाता है। बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाकर उनका दर्द बांटा जाता है और स्वास्थ्य की जांच की जाती है। संजीव शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य पिछड़े लोगों को जागरूक व सहायता कर मुख्य धारा में शामिल करना है। इसी उद्देश्य को लेकर संघ की रेणु राणा, निधि चौधरी, सीमा रानी, मनिंद्र भारद्वाज, माणिक्य राणा व अन्य सदस्य काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed