Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Portals for unrecognised schools shut down; students' future at risk

Yamuna Nagar News: अमान्य विद्यालयों के पोर्टल बंद, विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट

Wed, 11 Nov 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Portals for unrecognised schools shut down; students' future at risk
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी जिले में बिना अनुमति चल रहे 47 अमान्य स्कूलों के पोर्टल निदेशालय ने बंद कर दिए हैं। इसके बाद अब यह स्कूल विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए पोर्टल पर दाखिला नहीं भेज सकेंगे। इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का एक साल खराब होता दिख रहा है।
वहीं शिक्षा विभाग ने ऐसी परिस्थितियां आने पर इन विद्यार्थियों का दाखिला दूसरे स्कूलों से भेजे जाने की योजना बनाई है। परंतु इसमें बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है। निदेशालय के पोर्टल बंद करने से अभिभावकों, विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों को बच्चों के एक वर्ष की मेहनत के साथ साल भर स्कूल को दी फीस डूबने की चिंता होने लगी है।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से सितंबर में अक्तूबर में स्कूलों के पोर्टल बंद किए थे। इस दौरान विभाग ने जिले के स्कूलों में तीन श्रेणियों में बांटा था। एक श्रेणी में वह संस्थान थे, जिन्होंने पोर्टल व जानकारी अपडेट नहीं की थी और निदेशालय के मानकों में चूक थी। दूसरी श्रेणी में वह स्कूल थे, जिन्होंने गलत दस्तावेजों अपलोड कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरी श्रेणी में वे स्कूल थे, जिनके पास किसी प्रकार की मान्यता नहीं थी। पोर्टल बंद करने के बाद निदेशालय ने स्कूलों को समय भी दिया था। पहली दो श्रेणियों के संस्थानों की दस्तावेजों में त्रुटियां थी, लेकिन उनके पास मान्यता था। वहीं, तीसरी श्रेणी के संस्थानों के पास मान्यता ही नहीं थी। इसके बाद निदेशालय ने जिले के सभी अमान्य स्कूलों के पोर्टल बंद कर दिए थे। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
अब पोर्टल बंद होने के बाद स्कूलों को वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी है। पंरतु पोर्टल बंद हैं। ऐसे में यह स्कूल उनके दाखिले नहीं भर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दसवीं व 12वीं के विद्यार्थियों की बढ़ गई है। चूंकि उनकी बोर्ड की कक्षा है और कुछ दिनों में ही बोर्ड वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर देगा।
पिछले वर्ष निदेशालय ने बच्चों के भविष्य का ख्याल करते हुए सत्र 2025-26 के लिए अस्थायी मान्यता दे दी थी। वहीं, इस बार निदेशालय ने ऐसे स्कूलों में दाखिला न होने देने के विभाग को आदेश दिए थे। परंतु जिला विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण अमान्य स्कूलों ने धड़ल्ले से दाखिले किए।
बिना मान्यता के चल रहे सभी स्कूल के पोर्टल निदेशालय की ओर से बंद किए गए हैं। जिले के कई स्कूलों ने दस्तावेज निदेशालय में जमा करवाए हैं, लेकिन यह लंबित हैं। इस पर निदेशालय निर्णय करेगा। प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।

निदेशालय ने अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की है। पोर्टल बंद होने से स्कूल विद्यार्थियों की जानकारी नहीं भर सकेंगे। विभाग ने जिले के स्कूलों की सूचना मुख्यालय भेज दी है। - अशोक राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed