फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The high-achievers' joy knew no bounds

Yamuna Nagar News: मेधावियों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Thu, 14 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The high-achievers' joy knew no bounds
मेधावी छात्रा मन्नत को सम्मानित करता एमडीवीएम प​ब्लिक स्कूल हाफिजपुर का स्टाफ। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीबीएसई की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने परचम लहराया। परीक्षा परिणाम देख कर सभी के चेहरे खिल उठे। मेधावी पंक्ति में नाम आने पर विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एमडीवीएम स्कूल हाफिजपुर की छात्रा मन्नत ने सीबीएसई परीक्षा में नॉन मेडिकल 500 में से 483 अंक लेकर 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
मन्नत ने बताया कि वह प्रतिदिन चार घंटे पढ़ाई करती थी और पेपर के दिनों में छह से आठ घंटे पढ़ाई में करती थी। ट्यूशन पर पैसों की बर्बादी होती है, घर में बैठकर भी अच्छी पढ़ाई हो सकती है। अगर पढ़ाई को पढ़ाई के तरीके से पढ़ा जाए। मन्नत का लक्ष्य शिक्षिका बनने का है।
विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती हैं मानवी

मानवी बिसोदिया ने सीबीएसई परीक्षा में 500 में से 476 अंक लेकर 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मानवी शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलावड़ की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन करीब चार घंटे तथा परीक्षा के दिनों में छह से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थीं। मानवी भविष्य में एमबीबीएस कर डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिषभ वर्मा के 97.6 प्रतिशत अंक

एसडी मॉडल स्कूल जगाधरी के रिषभ वर्मा ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स संकाय के छात्र रिषभ दुर्गा गार्डन निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे रोजाना करीब पांच घंटे तथा परीक्षा दिनों में आठ घंटे पढ़ाई करते थे। सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता व शिक्षकों की प्रेरणा को दिया। रिषभ भविष्य में इंटरनेशनल अकाउंटिंग या इन्वेस्टमेंट बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं।

मेधावी छात्रा मन्नत को सम्मानित करता एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर का स्टाफ। स्वयं

मेधावी छात्रा मन्नत को सम्मानित करता एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर का स्टाफ। स्वयं

मेधावी छात्रा मन्नत को सम्मानित करता एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर का स्टाफ। स्वयं

मेधावी छात्रा मन्नत को सम्मानित करता एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर का स्टाफ। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed