फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The head priest of Ajat Ashram was injured and looted

Yamuna Nagar News: अजात आश्रम के महंत को घायल कर की लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The head priest of Ajat Ashram was injured and looted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/प्रतापनगर। क्षेत्र के चिक्कन गांव स्थित अजात आश्रम के महंत को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने रात दो बजे पानी पीने के बहाने आश्रम के महंत को उठाया। बाद में बदमाशों ने नुकीले हथियार से वार कर उन्हें बेहोश किया और आश्रम से 50 हजार रु, सोने की अंगूठियां व दो मोबाइल लूट कर भाग गए। होश आने पर महंत ने लूट की सूचना सरपंच को दी। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर काबू किया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया गया है।
अजात आश्रम के महंत शिवपुत्र ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह सोमवार रात को वह अपने आश्रम के आंगन में सो रहे थे। रात करीब दो बजे दो युवक आश्रम में आए। उन्होंने उनेसे पीने के लिए पानी मांगा। इस पर उन्हें पानी दे दिया। बाद में दो युवक और आ गए और भोजन मांगने लगे। इससे उन पर शक हुआ। लेकिन फिर भी वह उन्हें कुछ खाने को देने के लिए रसोई में जाने लगा। तभी पीछे से बदमाशों ने उस पर किसी नुकीले हथियार से वार किया।
विज्ञापन

इससे वह घायल होकर बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने रसोई में उनके हाथ पांव बांध दिए। करीब 15-20 मिनट बाद वह होश में आए। उन्होंने रसोई का जाली वाला दरवाजा तोड़ा और पीछे के रास्ते से चिकन गांव की तरफ भागे और गांव सरपंच काे आश्रम में लुटेरे घुसने की सूचना दी। बाद में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से आश्रम पर पहुंचे।तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। महंत के अनुसार आश्रम से 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठियां, दो मोबाइल गायब थे। महंत शिवपुत्र ने करीब 17 साल से मौन धारण कर रखा है। घटना के बारे में उन्होंने स्लेट पर लिख कर बताया।
सरपंच रामकुमार ने बताया कि मंगलवार तड़के चार बजे अजात आश्रम में लूट की सूचना मिलने पर छोटी चिक्कन गांव व बड़ी चिक्कन गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने कांसली गांव के पास नाकाबंदी कर दी। बदमाशों ने जंगल के रास्ते भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को मौके पर काबू कर लिया। दो जंगल में छुप गए थे। ग्रामीणों ने सुबह छह बजे उन्हें भी पकड़ लिया।
पहले भी हो चुकी आश्रम में चोरी
आश्रम में करीब 15-20 दिन पहले भी चोरी हो चुकी है। तब चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। सरपंच राजकुमार ने बताया कि आश्रम में लूटपाट करने से पहले बदमाशों ने मुजाफत खुर्द में तांबे के तार चुराए थे। उनको बाइक पर रखा। इसके बाद आश्रम में लूट करने चले गए। पकड़े गए चारों युवकों ने यह खुद कबूल किया है।
ग्रामीण बोले - बढ़ाई जाए पुलिस गश्त

ग्रामीणों का कहना है कि प्रताप नगर के क्षेत्र चिक्कन व उसके आसपास क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस की गश्त नहीं देखी गई। जिसके चलते यहां संदिग्ध व बाहरी लोग देखे जा रहे हैं, जो जंगल में चोरी करते हैं, रास्ते में लोगों से झगड़ा कर लूट को अंजाम देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस प्रकार के लोगों में पुलिस का डर बना रहे। वहीं ग्रामीण खुद को सुरक्षित महसूस करें।

महंत के बयान दर्ज कर लिए हैं। चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे।

- सचिन, एसएचओ थाना प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed