फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The groom kept waiting, the bride absconded from the beauty parlor

Yamuna Nagar News: दूल्हा करता रह गया इंतजार, ब्यूटी पार्लर से दुल्हन फरार

Wed, 24 Apr 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The groom kept waiting, the bride absconded from the beauty parlor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। खंड के एक गांव की युवती की बरात उसके घर पर पहुंचने के बाद परिजन बरात की आवभगत में जुटे हुए थे। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर पर सजने-संवरने गई दुल्हन वहीं से फरार हो गई।
दुल्हन की जब इस हरकत का पता चला तो बरात बगैर दुल्हन ही वापस हो गई। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 23 साल है। सोमवार दोपहर को उसके विवाह के लिए बरात घर पर आई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वह सजने के लिए अपनी छोटी बहन के साथ रिश्तेदार की कार में साढौरा स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर गई थी। दोनों बहनों को ब्यूटी पार्लर पर छोड़कर रिश्तेदार अपनी कार को ठीक करवाने के लिए चला गया। बाद में पता चला कि युवती बाजार जाने का बहाना कर ब्यूटी पार्लर से निकल गई और फिर नहीं लौटी। उधर कार ठीक करवा कर रिश्तेदार ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा। उसने ब्यूटी पार्लर की संचालिका से पूछा कि दुल्हन को तैयार होने में और कितना समय लगेगा। इस पर संचालिका ने उसे बताया गया कि दुल्हन तो उसी वक्त बाजार चली गई थी और फिर वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार तुरंत घर आया और उसने सारी बात दुल्हन के परिजनों को बताई। बात सुनकर घबराए सभी परिजन चुपचाप दुल्हन को ढूंढ़ने लगे, क्योंकि बरात घर पर मौजूद थी। काफी देर तक ढूंढ़ने के बाद जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। उधर, इस बात का पता दूल्हे पक्ष को भी चल गया। जिसके चलते वहां एक अजीब सा माहौल बन गया। बराती भी चुपचाप लौट गए। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed