फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The glory of the twelve Jyotirlingas was described

Yamuna Nagar News: द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का किया वर्णन

Sat, 14 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The glory of the twelve Jyotirlingas was described
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना रोड स्थित श्री हाटकेश्वर नाथ महादेव एवं श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में चल रही संगीतमय शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य सचिन कौशिक ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान शिव के नाम-स्मरण की आध्यात्मिक शक्ति पर प्रकाश डाला।
शुरुआत पुजारी ब्रह्मनाथ नागर की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ। आचार्य सचिन कौशिक ने कहा कि भगवान शिव के विभिन्न नामों में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा निहित है, जो जीवन के कष्टों को दूर कर मनुष्य को मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने बताया कि भारत में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

इनमें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर प्रमुख हैं। इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और स्मरण मात्र से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आचार्य ने कहानियमित जाप से मन में शांति, स्थिरता और आध्यात्मिक जागृति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची भावना से शीघ्र प्रसन्न होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कथा पंडाल में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। भजनों और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कथा के समापन पर सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed