फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The glory of the Guru was praised through Shabad Kirtan

Yamuna Nagar News: शबद कीर्तन से गुरु की महिमा का किया गुणगान

Mon, 09 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The glory of the Guru was praised through Shabad Kirtan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सिखों की पहली राजधानी लोहगढ़ गुरुद्वारा में बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस पर गुरुमत समागम का आयोजन किया गया। समागम में सुंदर व आकर्षक दीवान साहिब सजाया गया। रागी जत्था गुलजार सिंह व सुखजिंद्र सिंह ने शबद कीर्तन गाकर गुरु की महिमा का गुणगान किया। समागम में बुड्डा दल के बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी समेत अन्य ने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी।
बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि बंदा सिंह बहादुर ने समाज के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देकर एक मिसाल कायम की है। सिख धर्म का इतिहास कुर्बानियों से भरा रहा है। जब भी देश को जरूरत पड़ी है सिख कौम ने आगे आकर कार्य किया है। हिमाचल की सीमा के पास स्थित लोहगढ़ किला को संजोकर विकसित करना संगत का कर्तव्य बनता है। यहीं से बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सिख साम्राज्य की पहली राजधानी बनाई थी।
विज्ञापन

यहीं से गुरु के नाम का पहला सिक्का जारी किया था। पूरे देश के सिखों की धार्मिक आस्था इस क्षेत्र से जुड़ी हुई है। बुड्डा दल द्वारा पूरे देश में 500 से अधिक छावनी बनाकर सेवा भाव से संगत की सेवा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गुरुद्वारा के निर्माण को लेकर सगत से अपील करते हुए कहा कि वह गुरुद्वारा के पुनर्निर्माण में अपना कुछ न कुछ सहयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बलबीर सिंह की ओर से सेवकों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया जो देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर गुरुद्वारा के बाबा हरनेक सिंह, बलदेव सिंह कायमपुरी, सतविंद्र सिंह चावला, चंचल सिंह,अमनदीप सिंह, नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed