{"_id":"6a5fbdcc03e28e9e6303b454","slug":"the-girls-displayed-their-prowess-in-kho-kho-kabaddi-and-volleyball-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159898-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लड़कियों ने खो-खो, कबड्डी और वालीबॉल दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लड़कियों ने खो-खो, कबड्डी और वालीबॉल दिखाया दम
Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलतीं खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन लड़कियों की खो-खो, वालीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रतियोगिताएं झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में हुई। प्रतियोगिता में खंड के सभी निजी और राजकीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान लड़कियों की प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। समापन में सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता रानी के नेतृत्व में प्रतियोगिताएं करवाई गई। वहीं, यह प्रतियोगिताएं प्राचार्य जावेद खान की देखरेख में करवाई जा रही हैं। लड़कियों ने कबड्डी में बेहतरीन दांवपेंच का प्रदर्शन किया। इसके बाद बुधवार को लड़कों की आगामी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वहीं, पहले दिन बारिश के कारण जो प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई थी, वह 24 जुलाई को करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता समन्वयक कोच अंजूबाला रहीं।
विज्ञापन
दूसरे दिन के विजेता स्कूल
खो-खो परिणाम अंडर-14 में स्टार-वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दी प्रथम और सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी द्वितीय रहा। अंडर-17 में राजकीय उच्च विद्यालय नाहरपुर ने पहला और सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जगाधरी दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शादीपुर प्रथम और सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जगाधरी द्वितीय रहा। कबड्डी अंडर-14 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय चनेटी प्रथम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय ममीदी द्वितीय रहा। अंडर-17 में स्टार-वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दी को पहला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी दूसरा स्थान मिला। अंडर-19 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी प्रथम और स्टार-वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दी द्वितीय रहा। वालीबॉल अंडर-14 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी प्रथम औ‘र सनानत धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी द्वितीय रहा। अंडर-17 ने सनानत धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने पहला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी प्रथम और एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी द्वितीय रहा।