फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl students raised the demand to start the bus service

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने उठाई बस सेवा शुरू करने की मांग

Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The girl students raised the demand to start the bus service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को प्रो. नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज पहुंचने के लिए बस की व्यवस्था करने की मांग रखी।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय में आसपास के 20 से अधिक गांवों से विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें अधिकतर छात्राएं हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि गांव खुर्दबन, धनौरा, कलरी जागीर, जठलाना, गुमथला, आलहर, मॉडल टाउन, नाचरौन, रतनगढ़ माजरा व अन्य गांवों से कॉलेज तक पहुंचने के लिए कोई बस नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण विद्यार्थियों को निजी वाहनों से महाविद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। महाविद्यालय का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। दोपहर दो बजे के बाद छात्राओं को मनचलों का सबसे अधिक खतरा होता है। यदि बस सुविधा होगी तो छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। नेपाल राणा ने विद्यार्थियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed