{"_id":"6354457d3ff1f3796660ea96","slug":"the-girl-had-jumped-into-the-canal-after-being-hurt-by-her-lover-s-cheating-yamuna-nagar-news-knl1253188161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के धोखा देने से आहत होकर नहर में कूद दी थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के धोखा देने से आहत होकर नहर में कूद दी थी युवती
विज्ञापन
दादूपुर हेड पर स्कूटी, मोबाइल व चप्पल छोड़ लापता हुई युवती ने पश्चिमी यमुना नहर में कूद की जान दी थी। देर शाम युवती को शव पश्चिमी यमुना नहर दादूपुर के पास से बरामद कर लिया। नहर में कूदने से पहले युवती ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर उसे अपनी छोटी बहन को भेजा था। वीडियो में युवती ने कहा कि मेरे प्रेमी राधे ने मुझे धोखा दिया है। इसलिए मैं मरना चाहती हूं। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। नहर में डूबने की आशंका पर तब से बूड़िया पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। देर शाम युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के प्रेमी संजय उर्फ राधे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन शादी समारोह व कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करती थी। उसकासंजय उर्फ राधे नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों एक-दूसरे के साथ प्रेम विवाह करना चाहते थे। राधे ने पहले तो शादी करने के लिए हां कर दी थी। लेकिन अब संजय ने उसकी बहन से शादी करने से मना कर रहा था। सोमवार को संजय ने उसकी बहन को शादी से इनकार कर दिया था। जिस कारण उसकी बहन परेशान होकर गुस्से में सोमवार शाम करीब पांच बजे घर से बिना बताए अपनी स्कूटी पर सवार होकर चली गई थी। घर से जाने के कुछ समय बाद उसकी बहन ने अपने मोबाइल से अपनी वीडियो बनाकर उसकी छोटी बहन के मोबाइल पर व्हाट्सएप कर दी। वीडियो में उसकी बहन ने कहा कि राधे ने मुझे धोखा दिया है और मैं मरना चाहती हूं। इसके बाद वह अपने पिता के साथ उसकी तलाश में निकला। देर शाम को उन्हें अपनी बहन की स्कूटी दादूपुर हेड के पास खड़ी मिली। स्कूटी के ऊपर उसकी बहन का मोबाइल रखा हुआ था। पास में ही उसकी चप्पल पड़ी हुई थी। युवती के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को उसके प्रेमी ने धोखा दिया। उसी से आहत होकर उसकी बहन ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।
बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह का कहना है कि युवती का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद कर लिया गया है। मामले में पहले से दर्ज गुमशुदगी के केस में मृतका के प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा इजाद कर ली गई है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।