फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The friend had killed the welder for defending the quarrel.

झगड़े का बीच बचाव करने पर दोस्त ने ही की थी वेल्डर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The friend had killed the welder for defending the quarrel.
फोटो - 49
विज्ञापन

दूसरे से झगड़ा करने पर बीच बचाव करने पर दोस्त ने ही की थी वेल्डर की हत्या
- पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पत्थर मारकर वेल्डर की हत्या करने का मामला पुलिस ने सुलझाया
- वेल्डर के हत्यारोपी दोस्त ने किया खुलासा, शराब के नशे में लेट सुरेश के सिर में पत्थर मारकर की थी हत्या
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बस स्टैंड के पीछे पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास सिर में पत्थर मारकर की गई वेल्डर सुरेश के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सुरेश की हत्या उसी के दोस्त शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी इंद्रजीत सिंह ने की थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि दोनों दोस्त शराब पीकर दशहरा देखने गए थे। लौटते समय इंद्रजीत का किसी से झगड़ा हो गया, सुरेश ने बीच बचाव किया। इंद्रजीत ने सुरेश के साथ इस बात को लेकर गाली गलौज की कि उसने झगड़े में उसका साथ नहीं दिया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास जब सुरेश शराब के नशे में जमीन पर लेट गया तो इंद्रजीत ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना शहर प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी बस स्टैंड के सामने मार्केट में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान बैंक कॉलोनी शिवपुरी बी निवासी इंद्रजीत पुत्र अजमेर सिंह के नाम से हुई। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि सुरेश व इंद्रजीत दोनों दोस्त थे। उन्होंने दशहरे वाले दिन शराब पी और उसके बाद कैंप में दशहरा देखने चले गए थे।
विज्ञापन

ये था मामला -
पांच अक्तूबर की रात को शहर पुलिस को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास 48 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक की जेब से मिले विजीटिंग कार्ड से उसकी पहचान आजाद नगर कॉलोनी निवासी सुरेश के रूप में हुई थी। सुरेश वेल्डिंग का कार्य करता था। वह अपने भाई वेद के पास रह रहा था। उसके पास दो बेटियां और एक बेटा है, लेकिन उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। जिस वजह से पत्नी काफी पहले बच्चों को लेकर जम्मू चली गई थी। इसके बाद से वह अकेला ही यहां रह रहा था। कभी वह पेपर मिल, तो कभी आजादनगर में भाई के पास रहता। मृतक के भाई वेद ने बताया था कि सुरेश अक्सर देर रात घर आता था। पांच अक्टूबर को रात को भी वह घर पर नहीं आया। सुबह उन्हें सुरेश का शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने उसकी शिनाख्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed