फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver was injured by cutting him with sharp weapons while sleeping in JCB

जेसीबी में सोने पर चालक को तेजधार हथियारों से काटकर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The driver was injured by cutting him with sharp weapons while sleeping in JCB
बिलासपुर। रणजीतपुर क्षेत्र में नगली स्थित स्क्रीन एवं स्टोन क्रशर पर मुंशी और जेसीबी चालक के बीच विवाद हो गया। काम बंद होने पर जेसीबी में आराम करने पर गाली गलौज करने का विरोध करने पर दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर मुंशी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से जेसीबी चालक पर हमला किया। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी मुंशी को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगली निवासी नूर मोहम्मद ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगली स्थित कमस स्क्रीन एवं स्टोन क्रशर पर जेसीबी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। इसी स्टोन क्रशर पर रानीपुर निवासी मंदीप मुंशी और छोटी मुजाफत निवासी मेहरवान फोरमैन है। 23 मार्च की रात क्रशर पर काम बंद था। इसलिए वह अपनी जेसीबी के अंदर बैठकर आराम कर रहा था। रात करीब एक बजे मुंशी मंदीप उसके पास आया और उसके कहना लगा कि काम करने आए हो या सोने। इसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी मंदीप ने उससे गाली गलौज की और वहां से चला गया। अलसुबह करीब तीन बजे मंदीप अपनी बाइक पर दो युवकों को लेकर प्लांट पर आया। आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। आते ही आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे खींच कर कमरे में ले गए। जहां उससे मारपीट की। उसका शोर सुनकर उसका साथी शाहिद और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी मंदीप को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed