फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The district is top in the state in verifying properties

Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापित करने में जिला प्रदेश में अव्वल

Wed, 30 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The district is top in the state in verifying properties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 108919 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी हैं। 50.08 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर है। शत प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित करने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। निगम कर्मी घर-घर जाकर संपत्ति मालिकों से उनकी संपत्तियां सत्यापित करवा रहे हैं।
निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी संपत्ति सत्यापित की जा रही है। यहां संपत्तियां सत्यापित करने के लिए लोगों की आपत्तियां दर्ज कर उनका समाधान भी किया जा रहा है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करें। संपत्ति सत्यापित करने से जहां उनकी प्रॉपर्टी सुरक्षित रहेगी। वहीं, उनकी प्रॉपर्टी आईडी से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। यदि संपत्ति मालिक अपनी प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित करने में असमर्थ है तो वह निगम कार्यालयों में अपनी प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित करवा सकते है।
विज्ञापन

स्वयं संपत्ति सत्यापित करने से उनकी प्रॉपर्टी आईडी लॉक हो जाएगी। इसके बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति उनकी प्रॉपर्टी आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने से प्रॉपर्टी मालिक प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से भी बच जाएगा। जब तक नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति सत्यापित नहीं हो जाती, यह कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed