फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Deputy Commissioner heard 15 cases in one hour and settled six.

Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने एक घंटे में सुने 15 मामले, छह का किया निपटारा

Sat, 27 Jun 2026 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner heard 15 cases in one hour and settled six.
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद
यमुनानगर। जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शुक्रवार को परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं पहुंच सके। मंत्री अनिल विज के सामने शिकायत रखने की आस लेकर पहुंचे 125 फरियादी तपती धूप में कतार में खड़े रहे। विज के नहीं आने की सूचना पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में लोग सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे थे। प्रशासन को पता था कि मंत्री से मिलने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग आएंगे इसलिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। मंत्री के नहीं आने पर डीसी प्रीति ने लोगों की शिकायतें सुनी। बैठक में कुल 15 परिवाद रखे गए थे जिनकी एक घंटे में सुनवाई करते हुए छह मामलों का निपटारा कर दिया गया और नौ को आगामी बैठक के लिए लंबित रख दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले गांव लवाना निवासी अनिल कुमार ने थाना छप्पर पुलिस के समक्ष आरोपियों मंजीत सिंह, सोनू, फौजी गगन और लखविंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवधर निवासी राजेंद्र कुमार ने फसल चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की थी। जांच में संबंधित भूमि सरकार की पाई गई। इस पर दोनों पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बसंत नगर जगाधरी के निकट एचएसवीपी की भूमि पर अवैध कॉलोनी काटे जाने की शिकायत पर एसडीएम जगाधरी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने डीटीपी और नगर निगम अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। परिवाद संख्या-7 में सरकारी तालाब के निर्माण एवं विकास कार्य की लंबित राशि के भुगतान संबंधी शिकायत पर संबंधित बोर्ड की कार्रवाई से शिकायतकर्ता संतुष्ट मिला, जिसके बाद यह मामला भी फाइल कर दिया गया। बैठक में लालद्वारा कॉलोनी निवासी रूड सिंह की अवैध कब्जा हटाने संबंधी शिकायत पर एसडीएम जगाधरी को मौके का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा मौका निरीक्षण किए गए परिवाद संख्या-9 को भी विस्तृत रिपोर्ट के साथ अगली बैठक तक लंबित रखा गया। उद्यमगढ़ निवासी रामकुमार की गांव से गंदे पानी की निकासी संबंधी शिकायत तथा परिवाद संख्या-11 में दुसानी निवासी रामकुमार के 20 वर्ष पुराने ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदन पर विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की गई। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी के सामने अपनी बात रखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed