फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Department Repaired the Basketball Pole

Yamuna Nagar News: विभाग ने सुधारी बॉस्केटबॉल पोल की दशा

Fri, 05 Jun 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The Department Repaired the Basketball Pole
तेजली खेल परिसर के बॉस्केटबॉल कोर्ट में लगा पोल। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। बहादुरगढ़ और रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ियों की मौत के बाद जिले के खेल परिसर की हालत में सुधार देखने को मिला है। विभाग की ओर से खेल परिसर में लगे सभी पोल व उपकरण की नियमित जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
हादसे पहले रख-रखाव न होने के कारण बदहाली झेल रहे बॉस्केटबॉल सहित अन्य पोल की हालत सुधर गई है। इसे दौरान पड़ताल के दौरान पाया गया कि मरम्मत के साथ इन सभी पोल पर पेंट करवा दिया गया है। जिले के तमाम खेल परिसरों में कहीं भी पोल जर्जर या खतरनाक स्थिति में पोल नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विभाग ने समय रहते रखरखाव और मरम्मत का कार्य पूरा कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। जिले के सबसे बड़े खेल परिसर तेजली में तीन प्रमुख बास्केटबॉल कोर्ट हैं, जहां कुल छह पोल स्थापित हैं। पड़ताल के दौरान पाया कि सभी पोल सुरक्षित और उपयोग योग्य हैं। पहले यह पोल पेंट व रख-रखाव न होने के कारण बुरी हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद खेल विभाग ने यह कमियां भी दूर कर पोल की कायाकल्प कर दी है। इसके अलावा जिले के राजीव गांधी खेल परिसरों में भी लगे तमाम पोल दुरुस्त हैं। यही नहीं खेल विभाग ने सभी नर्सरियों व शिक्षण संस्थानों को पोल दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बता दें कि जिले के शिक्षण संस्थानों में भी पोल दुरुस्त हैं।



हादसों के बाद खेल विभाग ने जिले के सभी राजीव गांधी खेल स्टेडियमों और खेल परिसरों के निरीक्षण के लिए एक विशेष कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अधिकांश पोल संरचनात्मक रूप से मजबूत हैं, लेकिन कई स्थानों पर लंबे समय से पेंट और नियमित रखरखाव न होने से उन पर जंग लग रहा है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पोलों पर पेंट करवाया और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करवा दिया गया है।

तेजली खेल परिसर के अलावा छछरौली, बरसान, नागल, कोटड़ा खास, गोलनी और लाहड़पुर के खेल मैदानों में भी बास्केटबॉल पोल हैं और विभागीय निरीक्षण में यह दुरुस्त पाए गए। वहीं, मिनी खेल परिसर टिब्बी अराइयां, बहादुरपुर और खारवन में लगे पोल की स्थिति भी संतोषजनक है। विभाग का दावा है कि सभी स्थानों पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप रखरखाव सुनिश्चित किया गया है।




जिले के सभी खेल मैदानों में लगे बॉस्केटबॉल पोल व कोर्ट की दिसंबर में जांच करवाई गई थी। जिले में कहीं भी पोल जर्जर नहीं था। सभी मैदानों के पोल पर पेंट इत्यादि करवा दिया गया। नियमित जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

तेजली खेल परिसर के बॉस्केटबॉल कोर्ट में लगा पोल। संवाद

तेजली खेल परिसर के बॉस्केटबॉल कोर्ट में लगा पोल। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed