फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The demands of the farmers were told to the minister

Yamuna Nagar News: मंत्री को बताईं किसानों की मांगें

Sun, 15 Dec 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The demands of the farmers were told to the minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को गांव धौड़ंग में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के जिला कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने कृषि मंत्री को किसानों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए और किसानों के ट्यूबवेल की सिंचाई के लिए बिजली फ्री दी जाए। घर के बिजली के बिलों के ब्याज माफ किया जाए और किसी भी व्यक्ति का कनेक्शन न काटा जाए। गुमथला में जो उत्तर प्रदेश से जाने वाले पुल के दोनों साइड में कच्चे रास्ते हैं, उनको तुरंत पक्का किया जाए।
विज्ञापन

खुर्दी से दामला पुल एक साल से टूटा हुआ है, उसको भी बनवाया जाए। जिले में पशु अस्पताल हर गांव में है, लेकिन डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में डॉक्टर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने बताया कि दामला में टूटी सड़क को लेकर भाकियू ने जो 16 दिसंबर को रोड जाम की चेतावनी दी थी, कृषि मंत्री ने उसको भी बनवा दिया है, इसलिए रोड जाम स्थगित किया जाता है।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को पूरा विश्वास दिलाया कि उनकी जो लोकल मांगें हैं, उनको पूरा किया जाएगा। जो मांगें मुख्यमंत्री के स्तर की हैं, उन पर मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। मंत्री ने कहा कि किसी भी समय किसान काम के लिए उनके पास आ सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नंबरदार दीप राणा, महेंद्र कांबोज चमरोडी, यादविंदर कांबोज जयपुर, रविंद्रपाल सिंह, जसबीर अजीजपुर, अशोक डांगी, अरविंन कांबोज, बिजेंद्र राणा गोलनी, धर्मवीर अमलोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed