फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The crop did not reach Vyaspur Mandi

Yamuna Nagar News: व्यासपुर मंडी में नहीं पहुंची फसल

Thu, 02 Apr 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
The crop did not reach Vyaspur Mandi
व्यासपुर अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे मार्किट कमेटी चेयरमैन एसडीएम व अधिकारी। प्रवक्ता
व्यासपुर। अनाज मंडी व्यासपुर में एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया, लेकिन पहले दिन किसान फसल लेकर नहीं पहुंचे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया है। मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला और वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी ने मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि व्यासपुर मंडी और खरीद केंद्र रणजीतपुर में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिजली और बारदाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार ठसका ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है और भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा रहा है। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने भी मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस बार गेहूं की अच्छी आवक होगी और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed