फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The criminals caught in the encounter had looted the youth

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों ने की थी युवक से लूट

Sat, 13 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The criminals caught in the encounter had looted the youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे रोड स्थित एटीएम बूथ पर तीन माह पहले पांच जून को युवक से पिस्टल दिखा 16 हजार रुपये की लूट में दो आरोपियों को सीआईए-1 ने प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। इनमें यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बड़कली का गौरव व जगाधरी की राजन गली का पंकज शामिल है, जो 29 जुलाई की रात तेजली में शराब ठेके पर लूट के बाद कैतमडी में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए थे, अब जेल में बंद थे।
सीआइए-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी कार्तिक पांच जून को रेलवे रोड स्थित एटीएम में रुपये जमा करने के लिए आया था। जब वह रुपये जमा कराने लगा। तभी दो बदमाश आए और पिस्टल दिखाते हुए उससे पर्स, मोबाइल, चाबी और 16 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने पर्स व मोबाइल बाहर फेंक दिया था। इस मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तफ्तीश करते हुए पता लगा कि गौरव व पंकज ने वारदात की है। दोनों से प्रोडक्शन रिमांड में वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्शन रिमांड पर लिए गौरव व पंकज ने एक अन्य साथी संग गांव तेजली समीप स्थित शराब ठेके पर भी 29 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे कारिंदे की कनपटी पर पिस्टल रख 90 हजार रुपये की लूट की थी। इस दौरान उन्होंने एक हवाई फायर भी किया था। तेजली मोड़ पर लगे नाके पर यह बाइक सवार तीन बदमाश पुलिस पार्टी को पिस्टल दिखाकर व नाका तोड़ भाग गए थे।

वह उत्तर प्रदेश भागना चाह रहे थे, पर गांव कैत मंडी में दोनों पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए थे।
इस दौरान एक बदमाश ने पुलिसकर्मी की दांतों से अंगुली काट ली थी। तीनों बाइक छोड़ गहरे गड्ढे में कूदकर भागने लगे, तब मौके पर सीआईए-1 टीम ने तलाश कर गौरव व पंकज को पकड़ लिया था। इनमें पंकज पर चोरी, स्नैचिंग, डकैती, लूट जैसे 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे ही गौरव पर लूट, डकैती, चोरी, स्नैचिंग व शस्त्र अधिनियम के सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed