फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The courtyard of the district hospital will smell of herbal plants.

Yamuna Nagar News: हर्बल पौधों से महकेगा जिला अस्पताल का आंगन

Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The courtyard of the district hospital will smell of herbal plants.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल का परिसर आयुर्वेदिक पौधों की खुशबू से महकेगा। इसके लिए अस्पताल के परिसर में हर्बल गार्डन बनाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में पार्किंग के पास ही जगह का चयन किया गया है। इस जगह में तुलसी के कुछ पौधे लगाए भी गए हैं। वन विभाग को हर्बल पार्क विकसित करने जिम्मेदारी दी गई है।
हर्बल गार्डन में कौन-कौन से आयुर्वेदिक अस्पताल के लिहाज से ठीक रहेंगे. इसके लिए वन विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा। हर्बल गार्डन के लिए चयनित की गई जगह का पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने डॉ. वीपीएस दहिया के साथ निरीक्षण किया। हर्बल गार्डन में तुलसी के अलावा आंवला, एलोवेरा, अश्वगंधा समेत कई प्रकार के आयुर्वेदिक पौधे लगाने की योजना है।
विज्ञापन

इसके लिए पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है। वन विभाग ने हर्बल पौधे उपलब्ध कराने के लिए हामी भर दी है। इस पार्क को बनाने में आयुर्वेदिक पौधों के अच्छे जानकार प्रो. जेएस सोढी की भी मदद ली जाएगी। जेएस सोढी शहर के गुरु नानक खालसा कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं। प्रदेश के सबसे बड़े ताऊ देवी लाल हर्बल पार्क कलेसर को विकसित करने में सबसे ज्यादा योगदान जेएस सोढी का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग के पास हर्बल गार्डन बनाया जाएगा। इसमें आयुर्वेदिक पौधे लगाए जाएंगे। जल्द ही पौधे उपलब्ध हो जाएंगे। इस जमीन के चारों तरफ पोल लगाकर उन पर तार लगाई जाएगी ताकि कोई भी इन पौधों को नुकसान न पहुंचा सके।


पहले बने हर्बल पार्क पर चला दी थी जेसीबी
जिला सिविल अस्पताल में पहले भी हर्बल पार्क बनाया गया था। तब जिला अस्पताल मात्र 100 बेड का था। इसके बाद वर्ष 2020 में 105 करोड़ रुपये से 200 बेड के नए भवन का निर्माण शुरू किया गया था। तब निर्माण कार्य के लिए हर्बल पार्क में उगे पौधों पर भी जेसीबी चला दी गई थी। यदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चाहते तो हर्बल गार्डन में लगे पौधों को सहेज सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed