फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The couple coming for duty was hit by the truck, the wife died due to crushing

ड्यूटी आ रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, कुचलने से पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The couple coming for duty was hit by the truck, the wife died due to crushing
यमुनानगर। ड्यूटी के लिए शहर आ रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति सड़क किनारे गिर गया जबकि उसकी पत्नी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा सहारनपुर रोड पर हमीदा पावर हाउस के नजदीक हुआ। मृतक महिला अपने पति के साथ नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव संधाला निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। उसकी पत्नी पूनम रानी (32) भी निगम में सफाई कर्मचारी थी। बुधवार दोपहर बाद वह और उसकी पत्नी पूनम बाइक पर ड्यूटी के लिए घर से चले थे। जैसे ही वे हमीदा पावर हाउस के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जबकि उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक का पहिया सड़क पर गिरी उसकी पत्नी को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों की मदद से उसने अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाई लेकर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, घायल
छछरौली के गांव भगवानगढ़ बन संतौर निवासी निवासी ओमकार ने बताया कि मंगलवार को वह दवाई लेने के लिए अंबाला कैंट अस्पताल में गया था। देर शाम वहां से वापस बस में सवार होकर घर लौट रहा था। जगाधरी बस स्टैंड पर उसे उसकी पत्नी जसवंती देवी, बेटी रितू व दोहता मुकुल मिल गए। वहां से चारों बस में बैठ गांव आ रहे थे। कोट बसावा बस स्टॉप पर वे बस से उतरे और पैदल गांव की तरफ चलने लगे तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आई। आरोपी चालक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछल कर काफी दूर गिरा। जिससे वह घायल हो गया। उसके परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। छछरौली पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed