{"_id":"69347cb914ac5271cd011c4c","slug":"the-corporations-old-buildings-will-be-repaired-at-a-cost-of-45-million-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147826-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम के पुराने भवनों की 45 लाख से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम के पुराने भवनों की 45 लाख से होगी मरम्मत
Sun, 07 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम प्रशासन एक बार फिर अपने पुराने भवनों की मरम्मत पर बड़ा खर्च करने जा रहा है। निगम ने इसके लिए करीब 45 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। पूर्व पार्षदों का कहना है कि जितने रुपये निगम ने आज तक पुराने भवन की मरम्मत पर खर्च किए हैं उतने में तो शेड को तोड़ कर पक्का लेंटर डल जाता। इससे बार-बार लाखों रुपये खर्च करने से भी छुटकारा मिल जाता।
उल्लेखनीय है कि हर साल भवन की मरम्मत पर औसतन 15 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। लाखों रुपये खर्च होने पर भी कार्यालय की छत से पानी टपकना बंद नहीं होता है। नगर निगम अधिकारियों ने 45 लाख से दो भवनों की मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी किए हैं। रेलवे स्टेशन रोड पर शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित प्रमुख भवन पर 26 लाख और कन्हैया साहिब चौक के पास स्थित भवन पर करीब पौने 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार इन भवनों में प्लास्टर, पेंट, फर्श, सीवर लाइन, बिजली सिस्टम और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। वहीं भवन के पिछली तरफ चौकीदार के जो कमरे बने थे वह भी जर्जर हालत में हैं। इसलिए उन्हें भी तोड़ कर वहां केबिन बनाए जाने की योजना है। केबिन बनने से इनमें स्टाफ तैनात किया जाएगा जिनमें लोगों के काम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
बढ़ती जनसंख्या और बढ़ते कार्यभार के कारण मौजूदा ऑफिस स्पेस पर्याप्त नहीं रह गया है, इसलिए यह बदलाव आवश्यक है। पूर्व पार्षद निर्मल चौहान, विनोद मरवाह का कहना है कि बार-बार होने वाले मरम्मत कार्यों के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है। नया भवन कब बनेगा कुछ नहीं कहा जा सकता। केवल सुनते ही आ रहे हैं कि नया भवन बनने वाला है।
जिला सचिवालय के सामने बनेगा नया भवन
जिला सचिवालय के सामने नगर निगम का नया भवन बनाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। इसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये से नगर निगम ने मार्केट कमेटी जगाधरी से जमीन खरीदी है। निगम इंजीनियरिंग शाखा ने भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है, जिसके अनुसार भवन पर 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। नया भवन बनने से निगम की सभी शाखाएं एक ही परिसर में संचालित होंगी, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नगर निगम का नया भवन डीसी कैंप आवास के सामने बनाया जा रहा है। जब तक नया भवन नहीं बनता तब तक पुराने में ही काम करना पड़ेगा। पुराने भवनों मरम्मत भी जरूरी है। मरम्मत के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।