{"_id":"5e99ad0d8ebc3e72b259895d","slug":"the-corporation-replaced-the-broken-sewerage-for-several-months4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई महीनों से टूटा सीवरेज का ढक्कन निगम ने बदलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर कैंप के मेन बाजार में मुख्य मार्ग के बीचो बीच टूटा सीवरेज का ढक्कन बदलवाया गया। लोगों ने बताया कि मेन बाजार में पिछले कई महीनों से सीवरेज का ढक्कन भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से टूट गया था। जिसकी वजह से इस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को सीवरेज में गिरने व चोटिल होने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत बार-बार नगर निगम में की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। विक्की कुमार, अमरनाथ, ओम प्रकाश, विजय कालड़ा ने बताया कि हमेशा नगर निगम अधिकारी समय ना होने का कारण बताकर सीवरेज का ढक्कन नहीं बदल रहे थे। अब जब लाकडाउन के दौरान नगर निगम जेई को फोन करके करके यह समस्या दोबारा बताई गई तो अधिकारियों द्वारा इस समस्या का समाधान करवाया गया। कैंप के मेन बाजार में टूटे पड़े सीवरेज का नया ढक्कन लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।