{"_id":"69dea5ba4074affaa7001a5f","slug":"the-corporation-removed-encroachments-from-railway-and-workshop-roads-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154394-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम ने रेलवे और वर्कशॉप रोड से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम ने रेलवे और वर्कशॉप रोड से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक और वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान सड़क पर रखा दुकानदारों व रेहड़ी व फड़ी वालों का सामान भी जब्त किया। हालांकि निगम की टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपना सामान उठाकर दुकान के अंदर रख लिया था।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। मंगलवार को सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया व अन्य कर्मियों की टीम ने रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे स्टेशन चौक तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों, रेहड़ी, फड़ी वालों ने यहां पर आधी सड़क तक सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
सड़क पर लगने वाले जाम व आमजन को होने वाली परेशानी के मद्देनजर निगम की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि शहर की सड़कों पर कुछ दुकानदारों व स्ट्रीट वेंडर्स ने सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है।
इससे सड़कों पर जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। सड़क पर जाम लगने से कई बार आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की सेवाएं प्रभावित होती है। इसलिए सभी दुकानदारों से अपील है कि वे सड़क पर सामान न रखकर दुकान के अंदर रखें। स्ट्रीट वेंडर्स भी वेंडिंग जोन में अपनी रेहड़ी व फड़ी लगाकर अपना व्यवसाय करें। ताकि आमजन को सड़क से निकलने में कोई परेशानी न हो।