फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation removed encroachment in Meera Bai market

Yamuna Nagar News: निगम ने मीरा बाई बाजार में हटाया अतिक्रमण

Wed, 25 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The corporation removed encroachment in Meera Bai market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार मीरा बाई मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम से दुकानदारों से बहस भी हुई। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए कारागस वैन (ट्रक) को निकाल कर देखा। वैन के आगे आए सामान को हटाया गया निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क पर दोबारा सामान रखने पर जब्त करने की चेतावनी दी।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर वार्ड एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह व वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल व वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। मंगलवार को सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में बनी टीम ने मीरा बाई मार्केट पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने वर्कशॉप रोड से मीरा बाई मार्केट में अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। जैसे ही निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। निगम की कार्रवाई को देख दुकानदार स्वयं अपना सामान उठाकर अंदर रखने लगे। निगम की टीम ने इस दौरान कारागस वैन (ट्रक ) को भी निकाल कर देखा। वैन के आगे जो सामान आया, उसे हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर सड़क पर सामान रखा तो उसे जब्त किया जाएगा। सीएसआई विनोद बेनीवाल ने कहा कि अतिक्रमण से सड़क पर जाम लगने से कई बार आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की सेवाएं प्रभावित होती हैं, इसलिए सभी दुकानदारों सड़क पर सामान न रखकर दुकान के अंदर रखें।

उन्होंने कहा कि मीरा बाई बाजार शहर को सबसे प्रमुख बाजार है, जहां सबसे अधिक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण होने से लोगों को यहां से निकलने पर परेशानी होती है। आमजन को कोई दिक्कत न हो, इसलिए अभियान चलाकर मार्केट से अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में सामान सड़क पर रखा मिला तो जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed