फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation did not take NOC, the work of the welcome gate started last year was stopped by the forest department

नगर निगम ने नहीं ली एनओसी, पिछले साल शुरू हुए स्वागत गेट का काम वन विभाग ने रूकवाया, प्रोजेक्ट लटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation did not take NOC, the work of the welcome gate started last year was stopped by the forest department
यमुनानगर। शहर के चारों कोनों में नगर निगम की ओर से बनाए जाने वाले स्वागत गेट का काम वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने पर फिलहाल अधर में लटक गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने सहारनपुर मार्ग पर पांसरा में 49.84 लाख रुपये से बनने वाले एक गेट का निर्माण शुरू किया था उसे भी एनओसी न लेने के के कारण वन विभाग ने रुकवा दिया। इसका 35 से 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। इस मामले में नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। जिन्होंने काम शुरू करने से पहले एनओसी नहीं ली। यदि पहले सारी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया होता तो जो एक गेट बन रहा है उसका काम भी बीच में नहीं रोकना पड़ता।
विज्ञापन

----------
1.99 करोड़ रुपये से बनने हैं चार गेट
नगर निगम की सीमा में पांसरा, कुरुक्षेत्र रोड पर दामला, अंबाला रोड पर कैल व जगाधरी-पावंटा एनएच पर मानकपुर के नजदीक चार स्वागत गेट बनाए जाने है। सभी गेट का नाम महर्षि वाल्मीकि, संत गुरु रविदास, यमुना व गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखा जाना है। गेट की चौड़ाई 100 फीट होगी। गेट के दो तरफ पिलर होंगे। इसके अलावा पैदल निकलने के लिए साढ़े तीन फुट चौड़ा रास्ता होगा। गेट पर वेलकम टू म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन यमुनानगर-जगाधरी लिखा जाएगा। स्वागत गेट का प्रस्ताव नगर निगम हाउस की बैठक में पास हुआ था। दामला व पांसरा गेट के 99.84 लाख रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं। कैल में 40.41 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मानकपुर के गेट का टेंडर बाद में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

------------
इधर पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ी करने के लगाए टेंडर
अधिकारियों ने चारों गेटों का डिजाइन एक जैसा बनवाया और चौड़ाई भी एक बराबर 100 फीट है। मानकपुर हाईवे को छोड़ कर बाकी तीनों सड़कें सिंगल हैं। ऐसे में गेट का सेंटर पिलर सड़क के बीचोबीच आ रहा है। यदि पिलर सड़क के बीच में बनाया तो सड़क संकरी हो जाएगी। जिससे न केवल हादसे होंगे बल्कि हर समय जाम भी लगेगा। ऐसे में तीनों गेट से पहले व बाद की 250-250 मीटर लंबी सड़क को 100-100 फीट चौड़ा किया जाएगा। यह सड़कें पीडब्ल्यूडी की हैं। सड़कों को चौड़ा करने के लिए निगम ने करीब 110 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी को जमा कराए हैं। पीडब्ल्यूडी ने एक दिन पहले ही सड़कें चौड़ी करने के लिए टेंडर लगाए हैं। दो करोड़ से भी कम में बनने वाले गेट का बजट अब बढ़कर करीब सवा तीन करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फाइल मुख्यालय भेज रखी है : सूरजभान
डीएफओ सूरजभान का कहना है गेट बनाने से पहले विभाग से एनओसी लेनी चाहिए थी। अब उन्होंने एनओसी के लिए आवेदन कर दिया है। जिसकी फाइल तैयार कर उन्होंने मुख्यालय भेजी हुई है। जैसे ही वहां से एनओसी मिलेगी निगम अधिकारी काम शुरू कर सकते हैं।

-----------
जल्द मिल जाएगी एनओसी : मदन लाल
नगर निगम के मेयर मदन लाल का कहना है कि गेट के बीच में पेड़ आ गए थे। इसलिए काम रोक दिया गया। एनओसी मिलने में समय लगता है। दो-चार दिन में एनओसी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed