फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation conducted a cleanliness drive at OP Jindal Park

Yamuna Nagar News: निगम ने ओपी जिंदल पार्क में चलाया सफाई अभियान

Tue, 03 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The corporation conducted a cleanliness drive at OP Jindal Park
ओपी जिंदल पार्क में अभियान चलाकर सफाई करते एनसीसी कैडेट। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) टीम की ओर से वार्ड 10 स्थित ओपी जिंदल पार्क में अभियान चलाया। इसके अलावा शहर व जल निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक सफाई मुहिम चलाई। यह अभियान न केवल सफाई तक सीमित रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का मजबूत संदेश भी लेकर आया।

इस अभियान में मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट ने अनुशासन और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने पार्क परिसर, पगडंडियों तथा झील क्षेत्र के आसपास फैले सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके सामूहिक प्रयासों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया, जिससे पार्क का वातावरण अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बना।
विज्ञापन

इस दौरान राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सलाहकार लोकेश सेन व आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें और कचरे का सही तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि जल निकायों और हरित स्थलों को प्रदूषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed