फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The construction work of the broken embankment started, Yamunanagar

टूटे तटबंध का निर्माण कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The construction work of the broken embankment started, Yamunanagar
टूटे तटबंध का निर्माण करते निगम कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेज बारिश में डिचड्रेन के पास टूटे पश्चिमी यमुना नहर के तटबंध का निर्माण नगर निगम व सिंचाई विभाग ने युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के लगभग 10 कर्मचारियों समेत निगम के 80 कर्मचारी, एक पोकलाइन, एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से काम किया जा रहा है। नगर निगम के एक्सईएन रवि ऑबरोय व सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल की देखरेख प्लास्टिक के कट्टे मिट्टी से भर टूटी पटरी को बनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वीरवार रात को हुई तेज बारिश के बाद जम्मू कालोनी डिच ड्रेन के गेट के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर का तटबंध टूट गया था। इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद नगर निगम व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने टूटे तटबंध को ठीक करने जिम्मा सौंपा गया। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम को ही तटबंध को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल, नगर निगम एक्सईएन रवि ओबरॉय, जेई अरविंद, सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई गोविंद की देखरेख में लगभग 80 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसमें 10 कर्मचारी सिंचाई विभाग व बाकी नगर निगम से है। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से मिट्टी से भरे प्लास्टिक के गट्टों को डिचड्रेन तक पहुंचाया। तटबंध तक जाने का रास्ता कठिन होने पर ट्रैक्टर ट्रॉली को लगभग पांच मीटर दूर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से कर्मचारियों ने चेन बनाकर मिट्टी से भरे कट्टे तटबंध तक पहुंचाएं। इस दौरान पोकलाइन व जेसीबी की मदद से तटबंध पर मिट्टी से भराव भी किया गया। शनिवार शाम तक तटबंध का काफी मात्रा में काम पूरा किया जा चुका था। नगर निगम एक्सईएन रवि ओबरॉय व सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल का कहना है कि युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed