फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The congregation was delighted by the Shabad Kirtan

Yamuna Nagar News: शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

Mon, 13 Jan 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The congregation was delighted by the Shabad Kirtan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर दीवान साहब आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में बलदेव सिंह कायमपुर, सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने मुख्य रूप से शिरकत की।
हजूरी रागी ढाडी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन गाकर संगत को निहाल किया गया। बलदेव सिंह ने कहा कि सिखों में एकता पैदा करने के लिए उन्होंने बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा को अपने नाम के अंत में सिंह शब्द लगाने का विधान किया।
विज्ञापन

बलदेव सिंह ने कहा कि सिख इतिहास कुर्बानियों से भरा रहा है। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म के लिए अपने समस्त परिवार का बलिदान कर दिया। वह एक महान आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक, और कवि थे। गुरु गोविंद सिंह कई ग्रंथों की रचना की। वे विद्वानों के संरक्षक थे। संत सिपाही भी कहा जाता था। गुरु गोबिंद सिंह जी प्रतिदिन आनंदपुर साहिब में आध्यात्मिक आनंद बांटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मानव को सही राह दिखाकर नैतिकता, निडरता व आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया था। श्री गुरु गोबिंद्र सिंह जी निष्ठावान, धर्म प्रर्वत्तक, सशक्त समाज सुधारक, क्रांतिकारी, लोक नायक, साहसी योद्धा और आशावादी राष्ट्र नायक थे। सेवा, त्याग, सदाचार के द्वारा सत्य की उपलब्धि को जीवन का चरम लक्ष्य मानने वाले सिखों में उन्होंने वीर भावना का संचार किया। वहीं, प्रधान करनैल सिंह व कमेटी सदस्यों की तरफ से मुख्य अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जसपाल सिंह भठ्ठी, अमरीक सिंह, बलकार सिंह,पूर्व सरपंच चंद्रमोहन कटारिया, गुरमीत कौर सोढ़ी,सरदार सिंह, मा. हरिन्द्र सिंह,रिंकू, बाबा लाडी कार सेवा वाले सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed