फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city was immersed in New Year's celebrations and festivities

Yamuna Nagar News: नए साल के जश्न और उल्लास में डूबा रहा शहर

Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The city was immersed in New Year's celebrations and festivities
ताऊ देवी लाल कॉप्लेक्स में गायन वादन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नववर्ष के स्वागत में शहर और ग्रामीण इलाकों में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। 31 दिसंबर की रात लोग पुराने साल को विदा कर नए साल के स्वागत में पूरी तरह डूबे नजर आए। घरों, होटलों, रेस्टोरेंटों, क्लबों और सार्वजनिक स्थानों पर डीजे की धुनों पर युवा वर्ग देर रात तक नाचता-गाता रहा। चारों ओर खुशियों और उमंग का माहौल दिखाई दिया।
शहर के प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में रात होते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई, वहीं वीडियो कॉल के जरिए भी लोग अपने परिजनों और मित्रों को नए साल की बधाइयां देते नजर आए। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई जगहों पर केक काटकर नया साल मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष की खुशी में रात को जमकर आतिशबाजी भी की गई। पटाखों की आवाज और रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पल का आनंद लिया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और देर रात तक गश्त जारी रही। नववर्ष की शुरुआत के साथ ही आज सुबह से भी बधाइयां देने का दौर लगातार जारी है। इसके अलावा रिश्तेदारों और मित्रों के घर जाकर शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

ताऊ देवी लाल कॉप्लेक्स में गायन वादन करते कलाकार। संवाद

ताऊ देवी लाल कॉप्लेक्स में गायन वादन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed