फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city lit up to celebrate Independence Day

Yamuna Nagar News: जश्न-ए-आजादी मनाने के लिए जगमग हुआ शहर

Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The city lit up to celebrate Independence Day
जगाधरी अनाज मंडी में समारोह की तैयारी में जुटे मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर शहर जश्न आजादी के रंग में डूबा हुआ है। यह शहर आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है, और हर तरफ देशभक्ति का माहौल है। शहर के सभी प्रमुख स्थलों को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी।
बाजार में भी देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं। यह जश्न न केवल आजादी के महत्व को याद दिलाता है, बल्कि यह शहर के लोगों की एकजुटता और देशभक्ति की भावना को भी दर्शाता है। वआजादी का जिला स्तरीय कार्यक्रम जगाधरी अनाज मंडी में आज होगा। इसमें ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले मंत्री विज सुबह 8:40 बजे पुलिस लाइन जगाधरी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन

300 पुलिस कर्मियों का रहेगा पहरा
सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से जश्न ए आजादी मनाया जा सके, इसके लिए जिले में अलग-अलग जगह 300 पुलिस कर्मियों का पहरा रहेगा। जिला, उपमंडल स्तर के आयोजनों के आसपास नाके रहेंगे, वहीं यहां बनाए मैटल डिटेक्टर से लैस प्रवेशद्वार होंगे। साथ ही पीसीआर व चीता राइडर तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन स्थलों के बाहर वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिले में यूपी, हिमाचल प्रदेश, अंबाला, कुरुक्षेत्र की सीमाओं पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां नाकेबंदी कर वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे ही शहर व गांवों में लगे नाके सहित बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजन स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आयोजन स्थल एरिया को बीएनएसएस की धारा 163 (धारा 144) के तहत रेड जोन घोषित कर ड्रोन अधिनियम की धारा 24 के तहत ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।

तीन जगह उपमंडल स्तर के समारोह

उपमंडल स्तर पर छछरौली, व्यासपुर, रादौर में समारोह होंगे। इनमें छछरौली में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, व्यासपुर में जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका, रादौर में एसडीएम नरेंद्र कुमार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं सभी समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्कूली बच्चों ने पिछले कई दिनों से काफी मेहनत भी की।

जगाधरी अनाज मंडी में समारोह की तैयारी में जुटे मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में समारोह की तैयारी में जुटे मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में समारोह की तैयारी में जुटे मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में समारोह की तैयारी में जुटे मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में समारोह की तैयारी में जुटे मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में समारोह की तैयारी में जुटे मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed