{"_id":"692cb63d0d722f17df06be8d","slug":"the-city-crawled-all-day-drivers-remained-troubled-yamuna-nagar-news-c-45-1-kur1007-146240-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिन भर रेंग-रेंग कर चला शहर, वाहन चालक रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिन भर रेंग-रेंग कर चला शहर, वाहन चालक रहे परेशान
Mon, 01 Dec 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर पिपली-थर्ड गेट रोड पर शाम चार बजे लगा लंबा जा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पूरे दिन शहर में वीआईपी मूवमेंट के कारण पूरा शहर दिनभर जाम में फंसा रहा। कभी पुलिसकर्मी जाम को खुलवाते नजर आए तो कभी वीआईपी के आगमन के चलते यातायात को घंटों तक बैरिकेड लगाकर रोकते रहे, जिसके चलते वाहन चालक व गीता महोत्सव में आने वाले लोग बेहाल नजर आए।
इस दौरान शहर की रीढ़ व व्यस्त कहे जाने वाला पिपली थर्ड गेट रोड पर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। आमतौर पर पिपली से थर्ड गेट तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट का समय लगता है, जिसमें रविवार को डेढ़ घंटे से भी ज्यादा का समय लगा और लोगों एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे जाम में फंसा रहना पड़ा। जाम का मुख्य कारण एक तो उपराष्ट्रपति के शहर में तीन जगह कार्यक्रम हाेना व दूसरा रविवार के दिन गीता महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों का शिरकत करना रहा। सबसे पहले उपराष्ट्रपति हवाई मार्ग से नौ बजे एनआईटी पहुंचे तो उन से पहले उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल का काफिला निकला तो सुबह-सुबह ही रोड को रोक दिया गया।
एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद उपराष्ट्रपति को भद्रकाली शक्तिपीठ जाना था तो उनके काफिला से आधा घंटा पहले ही सेकेंड गेट से लेकर पुराने बस अड्डे के पास से यातायात रोक दिया गया।
विज्ञापन
यह यातायात उपराष्ट्रपति के वापस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से वीआईपी रोड पर न पहुंच जाने तक रोका रखा। इस दौरान दोनों ओर लंबा जाम लगा गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी दिन भर मशक्कत करते नजर आए व रूट डायवर्ट करते हुए भी दिखे। जाम खुलवाने में सबसे ज्यादा दिक्कत का समाना गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर आने जाने वाले लोगों के कारण करना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति के कला कृति भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के चलते किरमच रोड का वीआईपी रोड से दो घंटे तक संपर्क कटा रहा, जिससे इस तरफ के लोगों को ब्रह्मसरोवर, रेलवे स्टेशन व नेशनल हाईवे पर जाने के लिए यहां तो इंतजार करना पड़ा यहां फिर 15 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। संवाद