फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The chairman of the market committee took stock of the purchases.

Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने लिया खरीद का जायजा

Sat, 11 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The chairman of the market committee took stock of the purchases.
व्यासपुर। रणजीतपुर खरीद केंद्र का मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी ने किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसानों और आढ़तियों ने खरीद केंद्र पर आ रही विभिन्न समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया।
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि मंडी में बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं है, जिसके कारण कई बार कामकाज प्रभावित होता है। इसके अलावा मंडी की सड़कें कच्ची होने से बरसात या नमी के समय किसानों और मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि मंडी की सड़कों पक्का किया जाए ताकि फसल की ढुलाई और अन्य कार्य आसानी से हो सकें। आढ़तियों और किसानों ने यह भी मांग रखी कि रणजीतपुर खरीद केंद्र पर एक सब यार्ड बनाया जाए, जिससे मंडी में फसल की आवक बढ़ने पर व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि गेहूं सीजन के दौरान कई बार अधिक आवक होने से मंडी में जगह की कमी महसूस होती है, ऐसे में सब यार्ड बनने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चेयरमैन विपिन सिंगला ने किसानों और आढ़तियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बिजली की समस्या को जल्द ही संबंधित विभाग के माध्यम से ठीक कराया जाएगा और मंडी की सड़कों को पक्का कराने के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा सब यार्ड बनाने की मांग को भी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर प्रधान कुलवंत सिंह भट्टूवाला, पूर्व प्रधान मोहन लाल बंसल, नितिन, मोहित, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, नीरज, सुलेख मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed