फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 lanes in Udham Singh Colony to be paved at a cost of 1.25 lakh.

Yamuna Nagar News: उधम सिंह कॉलोनी में 1.25 लाख से पक्की होंगी 14 गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
14 lanes in Udham Singh Colony to be paved at a cost of 1.25 lakh.
उधम सिंह कॉलोनी में गली निर्माण कार्य का उद्घाटन करते मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को रादौर की उधम सिंह कॉलोनी में 14 गलियां पक्का करने के काम का उद्घाटन किया। इन गलियों के निर्माण पर करीब 1.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है और लोगों को बेहतर सड़क, सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
कृषि मंत्री ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देते हैं, सभी 14 वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता करवाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले वार्ड को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने पार्षदों से अपने वार्डों में पर्याप्त कूड़ेदान रखवाने और लोगों को निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भी अहम भूमिका है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मिलकर काम करेंगे तभी रादौर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा। राणा ने कहा कि देशभर में 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने 25 सितंबर को रादौर अनाज मंडी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान एमई संदीप शर्मा, रणजीत सिंह, पार्षद ऋषिपाल नंबरदार, बिंदर सैनी, राजीव आर्य, रविंद्र सैनी, सुदेश सैनी, अमित गुप्ता, अमित पाल, राजकुमार शर्मा, मुकेश रोहिला, डॉ. कृष्णा, मनीष कांबोज और धर्मपाल कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्व सरपंचों के साथ की विकास कार्यों पर चर्चा
कृषि मंत्री ने रादौर ब्लॉक के पूर्व सरपंचों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों और विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने पूर्व सरपंचों से सुझाव भी लिए और 25 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और पूर्व सरपंचों का अनुभव उपयोगी है। पूर्व सरपंचों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed