फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The threat of pythons looming over farmlands and inhabited areas.

Yamuna Nagar News: खेतों और आबादी के आसपास मंडरा रहा अजगरों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The threat of pythons looming over farmlands and inhabited areas.
मुकारोपुर के पास अजगर का रेस्क्यू करती वन्य प्राणी विभाग की टीम। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/प्रतापनगर। पहाड़ों पर हुई बारिश और नदियों में बढ़े जलस्तर के बाद पानी के तेज बहाव के साथ अजगर अब मैदानी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। खेतों, पुलों और आबादी के आसपास इनकी मौजूदगी से ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ रही है। जुलाई से अब तक जिले के अलग-अलग इलाकों में पांच विशालकाय अजगर देखे जा चुके हैं, जिन्हें वन्यजीव विभाग की टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
मंगलवार रात मुकारोपुर गांव के पुल के पास करीब 14 फीट लंबा रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम और वन्यजीव रक्षक इंचार्ज प्रदीप व बीट इंचार्ज प्रदीप डारपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे वन्यजीव क्षेत्र कलेसर में सुरक्षित छोड़ दिया। मंगलवार रात को ही कलेसर नेशनल पार्क क्षेत्र स्थित अजात आश्रम की रसोई घर से एक अन्य अजगर को रेस्क्यू किया गया। आश्रम के महंत स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती महाराज के अनुसार, यह अजगर पिछले तीन महीने से आश्रम के आसपास देखा जा रहा था।
विज्ञापन

-------

टोडरपुर में भी 12 फीट का मिला था अजगर
इससे पहले 11 सितंबर को साढौरा के गांव टोडरपुर में कुलदीप सिंह के खेत के पास करीब 12 फीट लंबा अजगर बंदर को निगलते देखा गया था। शिकार निगलने के कारण अजगर सुस्त अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीं 29 अगस्त को छछरौली के हैदरपुर गांव में मजदूरों को 10 फीट लंबा अजगर दिखा, जिसने एक कुत्ते को निगला हुआ था। विभाग की टीम ने दोनों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बकरी के बच्चे को निगल गया था 15 फीट का अजगर
13 जुलाई को छछरौली के गांव भीलपुरा-शाहजहांपुर में आबादी के पास करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। यह अजगर बकरी के बच्चे को निगल चुका था। जब वन्यजीव विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो अजगर भाग नहीं सका और उसने बकरी के बच्चे को उगल दिया। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत से उसे पकड़कर कलेसर के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया था।

---
पानी के बहाव में आते हैं अजगर : लीलू राम
वन्यजीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण विभाग की पहली प्राथमिकता है। बारिश के सीजन में पहाड़ों पर जलस्तर बढ़ने से अजगर, सांप व अन्य वन्य जीव पानी के तेज बहाव में बहकर निचले इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आबादी क्षेत्र में वन्यजीव दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि विभाग को सूचित करें।

मुकारोपुर के पास अजगर का रेस्क्यू करती वन्य प्राणी विभाग की टीम। विभाग

मुकारोपुर के पास अजगर का रेस्क्यू करती वन्य प्राणी विभाग की टीम। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed