फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nursery players await three-month diet allowance.

Yamuna Nagar News: नर्सरियों के खिलाड़ियों को तीन माह के खुराक भत्ते का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nursery players await three-month diet allowance.
तेजली खेल परिसर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को समय पर खुराक भत्ता न मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को अपने स्तर पर खुराक का बंदोबस्त कर रहे हैं। जिले के 1,125 खिलाड़ियों को जून से सितंबर तक का खुराक भत्ता नहीं मिला। भत्ता न मिलने से खिलाड़ियों को पूरा पोषण नहीं मिल पा रहा है और वे नियमित अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं।
सरकार की ओर से एक अप्रैल से जिले में 35 खेल नर्सरियों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, एक मई से 10 और नई खेल नर्सरियों का संचालन शुरू कर दिया गया था। अब जिले में कुल 45 खेल नर्सरियां चल रही हैं और प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी हैं। इन सभी खेल नर्सरियों में कुल 1,125 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से 875 खिलाड़ियों को केवल अप्रैल व मई का भत्ता मिला है और तीन महीने का भत्ता दिया जाना है।
विज्ञापन

वहीं, 250 खिलाड़ियों को कोई भत्ता नहीं मिला है। नियमानुसार यह भत्ता खिलाड़ियों को हर महीने उनके बैंक खातों में दिया जाता है। पिछले वर्ष भी खिलाड़ियों को खुराक भत्ता के लिए महीनों इंतजार करना पड़ा था। आठ महीने से खिलाड़ियों को भत्ता नहीं मिला था। यह भत्ता खिलाड़ियों को इस वर्ष नर्सरियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मार्च में दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आयु के अनुसार मिलता है भत्ता
सरकार की ओर से खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को आयु के अनुसार खुराक भत्ता दिया जाता है। इसके अनुसार आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1,500 रुपये और 15 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये मिलते हैं।

-------
खिलाड़ियों को विभाग की ओर से खुराक भत्ता भेजा जाना है। निदेशालय की ओर से कुछ दिन पहले दो महीने का भत्ता जारी किया गया है, परंतु जून से सितंबर का भत्ता लंबित है, जो जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed