फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a person was found hanging from a noose in a government school

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूल में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a person was found hanging from a noose in a government school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जगाधरी के झंडा चौक पर स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं क्लास के कमरे में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। बच्चों ने शव देखकर इसकी सूचना तुरंत स्कूल स्टाॅफ को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच की।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान यूपी के कुशीनगर जिले के नायका छपरा निवासी गोबरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया गया स्कूल में 11वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के कारण छुट्टी चल रही है। वीरवार को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे 11 वीं कक्षा के सामने पहुंचे तो एक व्यक्ति का शव क्लास रूम में पंखे से लटका दिखाई दिया। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना शिक्षकों को दी। इसके बाद प्राचार्य और अन्य शिक्षक भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे के अंदर देखा कि करीब 60 वर्षीय व्यक्ति ने तौलिए से फंदा लगा था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के कमरे में पहुंचकर फंदा लगाने की घटना से सनसनी मच गई है। साथ ही स्कूल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
प्राचार्य का कहना है कि स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण मजदूरों के लिए गेट खुला रहता है। विद्यालय के दो गेट हैं। एक गेट बंद रहता है जबकि, एक गेट खुला। जिस कमरे में व्यक्ति ने फंदा लगाया वह प्राचार्य के ऑफिस से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। वहां पर पहुंचने के लिए प्राचार्य ऑफिस के सामने से ही जाना पड़ता है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है।
विद्यालय के प्राचार्य मो. जावेद ने बताया कि जिस व्यक्ति ने फंदा लगाया है वह भी मजदूर तबके का ही लग रहा है। अंदेशा है कि वह रात को कमरे तक पहुंचा और उसने फंदा लगा लिया। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं कि मृतक किस समय विद्यालय में दाखिल हुआ।
जगाधरी के सरकारी स्कूल में एक व्यक्ति ने फंदा लगाया है। मृतक की जब से एक आधार कार्ड भी मिला है जिसके अनुसार मृतक यूपी के कुशीनगर जिले का रहने वाला है। शव को सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। - -जसबीर सिंह, एसएचओ शहर थाना जगाधरी।
बच्चों की सुरक्षा पर लगे सवालिया निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल में घुसकर आत्महत्या करने की घटना के बाद से लोगों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को नोटिस कर जवाब मांगा हैं।
अभिभावक हरीश कुमार, रमेश, राजकुमार, दीपक व रजनी का कहना व्यक्ति ने विद्यालय की कक्षा में फंदे पर लटक कर आत्महत्या तक कर ली, ऐसे में यह प्रकरण हैरान करने वाला है। ऐसे में स्कूल में हुई इस घटना के बाद उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता होने लगी है। यह पूरा घटनाक्रम व चूक कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में प्राचार्य जावेद को तलब किया है।
प्राचार्य जावेद खान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं, अधिकांश कक्ष खाली हैं और ताले लगे रहते हैं। स्कूल में काम भी चल रहा है और अंदर मजदूर और मिस्त्री भी होते हैं। वीरवार को आधी छुट्टी के बाद जब बच्चे खेलते हुए उस तरफ गए तो उन्होंने देखा। बच्चों ने बताया कि वहां पंखे पर कोई लटक रहा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि वह व्यक्ति उनके साथ का नहीं है। व्यक्ति कब और कहां से दाखिल हुआ, उन्होंने व उनके स्टा ने नहीं देखा। यदि देखते तो आने का कारण भी पूछते। उन्होंने बताया कि स्कूल के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसकी रिकॉर्डिंग देख जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में घुस कर व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला गंभीर है। प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्राचार्य से घटना का पूरा ब्योरा व इसकी जानकारी न होने के बारे लिखित में जानकारी मांगी गई है। प्राचार्य के जवाब के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed