फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a missing woman from Bahadurpur was found in Jhajjar after seven days

Yamuna Nagar News: बहादुरपुर से लापता महिला का सात दिन बाद झज्जर से मिला शव

Thu, 14 Aug 2025 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing woman from Bahadurpur was found in Jhajjar after seven days
मृतका सीमा। फाइल फोटो
यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में सात दिन से लापता सीमा (40) का शव झज्जर जिले में नहर से मिला। सीमा की शिनाख्त बाजू पर बने टैटू से हुई।
विज्ञापन

मृतका के रिश्तेदार सोनू ने बताया कि गांव बहादुरपुर में श्रीराम कथा चल रही थी। सीमा रोज शाम कथा सुनने जाती थी। छह अगस्त को भी वह घर से कथा सुनने गई पर देर शाम तक घर नहीं लौटी। कथा सुनने के साथ सीमा पास में यमुना नहर पर आचमन करने जाती थी, इसलिए संदेह था कि नहर के घाट पर बनी सीढि़यों से पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई। गोखातोरों से नहर में तलाश कराई पर सीमा का कुछ पता नहीं चला। बाद में गोताखोर राजीव ने लापता सीमा के बारे में जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर शेयर की। बुधवार सुबह राजीव के पास झज्जर से एक गोताखोर ने संदेश भेज बताया कि झज्जर में नहर से महिला का शव मिला है। मृतका की बाजू पर जय माता दी व एसएन का टैटू बना है। इससे परिजनों ने शव की शिनाख्त सीमा के रूप में की। सीमा के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी व दो बेटे हैं। दो माह पहले बड़ी बेटी की सगाई नारायणगढ़ के युवक से की थी। दो माह बाद शादी के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं, पर सीमा की मौत से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि शव को झज्जर से लाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed