{"_id":"6a0df0eef09569c42d00fbe1","slug":"the-benefits-of-doing-yoga-were-explained-in-a-three-day-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156404-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिवसीय शिविर में बताए योग करने के लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिवसीय शिविर में बताए योग करने के लाभ
विज्ञापन
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रहा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुष विभाग की ओर से लगाया गया था। इसमें जिले के डीपीआई, पीटीआई, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, योग शिक्षक और खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने भाग लिया। यह शिविर नोडल अधिकारी एएमओ डॉ. रजनीश के नेतृत्व में लगाया गया। शिविर में सभी को इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी और आयुष योग सहायकों ने प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्धचक्रासन, दंडासन, वज्रासन और भद्रासन सहित अन्य आसनों की जानकारी दी गई। इसके साथ योगाभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि शिविर का उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षकों को योग प्रोटोकॉल के प्रति प्रशिक्षित करना है, ताकि वे आगे स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में योग गतिविधियां संचालित कर सकें। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्य क्षमता और एकाग्रता में भी सुधार आता है। आयुष विभाग के अनुसार 21 से 23 मई तक जिले के स्कूलों, कॉलेजों, खेल विभाग और पुलिस विभाग में भी योग प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इनमें प्रशिक्षित योग शिक्षक और विभागीय प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास करवाएंगे।