फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The audience got emotional after watching the abduction of Sita

Yamuna Nagar News: सीताहरण दृश्य का मंचन देख दर्शक भावुक

Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
The audience got emotional after watching the abduction of Sita
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब नाचरौन की ओर से गांव में आयोजित रामलीला में रविवार की रात शूर्पणखा की नाक काटने और सीताहरण दृश्य का मंचन किया गया। सीताहरण का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए।
रामलीला में लंका दहन के दृश्य में दिखाया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण व सीता माता वन भ्रमण करते हुए पंचवटी पहुंचते है। इस दृश्य के दौरान रावण की बहन शूर्पणखा उनके पास आती है और श्रीराम की सुंदरता पर मोहित हो जाती है। तब वह सुंदर स्त्री का रूप धारण करके श्री राम के सामने शादी का प्रस्ताव रखती है।
विज्ञापन

राम लक्ष्मण द्वारा मना करने पर वह सीता माता की ओर बढ़ती है जिस पर क्रोधित होकर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। फिर शूर्पणखा कटी नाक लेकर खर व दूषण के पास जाती है। खर, दूषण राम के साथ युद्ध करते है और मारे जाते है। तब वह रावण के पास जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब रावण मामा मारीच की मदद से धोखा करके सीता माता का हरण कर लेता है। तब राम लक्ष्मण पंचवटी देखकर बहुत दुखी होते हैं और सीता माता की वनों में तलाश करते है। इस अवसर पर क्लब के प्रधान डॉ. लाभ सिंह, राहुल पुंडीर, राज शर्मा, सेठपाल शर्मा, संदीप राणा, चंद्रपाल कोच, यशपाल राणा, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed