फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The atmosphere was set ablaze with a short play and a poetry recital

Yamuna Nagar News: लघु नाटिका और कवि सम्मेलन से बांधा समां

Tue, 15 Sep 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere was set ablaze with a short play and a poetry recital
सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में हिंदी विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लघु नाटिका, पहेली प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर हिंदी भाषा के महत्व के साथ परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने कवि सम्मेलन में भी शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। पहेली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से विभिन्न रोचक पहेलियां पूछी गईं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनके ज्ञान में भी वृद्धि की गई।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग प्रभारी तरुणा मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया। कक्षा 11वीं की छात्रा इशिका ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी विभाग की सदस्य निशा, वीना, मीता और अंजू का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी देश को एक सूत्र में जोड़ने वाली भाषा है। क्षेत्रवाद और भाषावाद से ऊपर उठकर सभी क्षेत्रीय भाषाओं को साथ लेकर हिंदी को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed