{"_id":"6914ea3c816d2c753304e186","slug":"the-association-discussed-the-issues-with-the-circle-head-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-146733-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसोसिएशन ने सर्कल हेड से की मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसोसिएशन ने सर्कल हेड से की मुद्दों पर चर्चा
Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा के नेतृत्व में करनाल स्थित पंजाब नेशनल बैंक सर्कल कार्यालय में सर्कल हैड त्रिमूर्ति शिव पांडे से मिला। उन्होंने दो दिन पहले ही अपना कार्यभार संभाला है। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने रिटायर्ड साथियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सर्कल हैड के समक्ष रखा। सर्कल हैड ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। त्रिमूर्ति शिव पांडे ने कहा कि रिटायर्ड साथी हमारे बैंक के प्रीमियम ग्राहक हैं। सभी ने 35-40 वर्षों तक पीएनबी रूपी पौधे को सींच कर वट वृक्ष बनाया है। आज सब उसी की छाया और फल का लाभ ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन