फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   the arrested, mafia, jcb capture

अवैध खनन ः बेलगढ़ में तीन कारिंदे गिरफ्तार, जेसीबी जब्त

Mon, 05 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
the arrested, mafia, jcb capture
अराईयांवाला में सड़क की रिपेयर के दौरान सड़क से गुजरते अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन। - फोटो : YAMUNA NAGAR
जिले में अवैध खनन लगातार जारी है। यमुना के बहते पानी में प्रतिबंध के बावजूद माइनिंग माफिया बेखौफ होकर नदी में जेसीबी उतार कर खनन कर रहे हैं। बेलगढ़ इलाके में खनन विभाग की टीम को गश्त के दौरा यमुना में जेसीबी चलती दिखाई दी। यहां यमुना के अंदर से खनन सामग्री खोदकर डंपरों में डाला जा रहा था। टीम को देखकर आरोपी मशीन समेत भाग खड़े हुए। जिस पर माइनिंग इंस्पेक्टर और खनन रक्षक ने उन्हें पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर खिजराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर मशीन जब्त कर ली। इनकी पहचान कांसली गांव निवासी मतलूब, खुर्शीद थाना प्रतापनगर तथा यूपी के थाना बेहट के गांव बरथा कोरसी निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ माइनिंग एेंड मिनरल एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र में किया जा रहा खनन : पुलिस को दी शिकायत में माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सुबह 5 बजे बेलगढ़ एरिया में निरीक्षण करने गए थे। यहां उनके पास अवैध खनन के इनपुट्स थे कि नदी के किनारे और बहते पानी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लोग माईनस एंड मिनरल्स की चोरी करते दिखे। जैसे ही खनन विभाग की टीम पत्थर खदान के निकट पहुंची अवैध खनन में लिप्त लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

ताजेवाला में फिर शुरू हुआ अवैध खनन : दो महीने से ताजेवाला क्षेत्र में बंद किए गए अवैध खनन का काम फिर से शुरू कर लिया गया है। अराईयांवाला-ताजेवाला एरिया में फिर से अवैध खनन माफिया सक्रिय हो गया है। अवैध खनन सामग्री से ओवर लोड वाहन सरेआम सड़क से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर तक यमुना में वैध खनन पर भी रोक है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी छिपे अवैध खनन कर रहे हैं। बेलगढ़ से तीन लोगों को पकड़ा गया है। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
- संजय सब्बरवाल, जिला खनन अधिकारी
उधर, अराईयांवाला गांव में ओवरलोड वाहनों ने तोड़ दी सड़क : अराईयांवाला गांव से ताजेवाला जाने वाला लिंक रोड काफी समय से टूटा पड़ा था। गांव वालों को इस सड़क के बनने का बेसब्री से इंतजार था। अब दो दिन से टूटी पड़ी सड़क को बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन माइनिंग माफिया के ओवरलोड वाहन मरम्मत के दौरान भी धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नई बनाई जा रही सड़क ओवरलोड वाहनों से जल्द ही टूट जाएगी। इसलिए ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाए।

दरअसल जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे से वाया अराईयांवाला से ताजेवाला जाने वाले सड़क मार्ग पर इन दिनों रिपेयर का काम चल रहा है, लेकिन ताजेवाला क्षेत्र से अवैध खनन सामग्री भर कर ला रहे डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली ग्रामीणों के नाक में दम किए हुए हैं। सड़क के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के वर्कर्स को भी भारी वाहनों के बीच कार्य करना कठिन बना हुआ है। मरम्मत कार्य के कारण इस रोड को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। निर्माण कंपनी की ओर से सुरक्षा के तौर पर एक बोर्ड भी सड़क पर रख कर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद अवैध खनन माफिया रिपेयर कार्य के चलते भारी वाहन जैसे डंपर, ट्रैक्टर ट्राली, अर्थमूवर मशीनें निकाल रहे हैं। दिन रात सड़क से गुजर रहे वाहनों के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोड अभी बनी नही कि भारी वाहनों के गुजरने के कारण टूटना शुरू हो गई है।

अवैध खनन के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए डंपर व मशीन

अवैध खनन के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए डंपर व मशीन- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed