{"_id":"67d8824618c4ef31ae03bfca","slug":"the-arm-of-a-young-man-who-was-hit-by-a-train-was-cut-off-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134664-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की बाजू कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की बाजू कटी
Tue, 18 Mar 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की एक बाजू कटकर अलग हो गई। जीआरपी ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
हादसा यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। रादौर निवासी ललित उर्फ लल्लू अपने 28 वर्षीय बेटे के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने थी। भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी एक बाजू कंधे से अलग हो गई।
हादसे के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी बौद्ध राज ने बताया कि पैर फिसलने से युवक घायल हुआ है।