फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The agent died in a road accident, Yamunanagar

टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई कार, सरस्वती नगर के आढ़ती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
The agent died in a road accident, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर भूतमाजरा के पास कार की पीछे से टक्कर लगने से पगडंडी से टकराई दूसरी कार में सवार सरस्वती नगर अनाजमंडी के आढ़ती पंकज मित्तल (30) की मौत हो गई। आढ़ती पंकज अपने भाई अंकित मित्तल के साथ कुरुक्षेत्र में रिश्तेदार को खून देकर घर लौट रहे थे। मृतक की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से छह माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
मुस्तफाबाद के सराय मोहल्ला निवासी अंकित मित्तल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका राइस ट्रेडिंग कंपनी का काम है। उसका बड़े भाई पंकज की सरस्वती नगर में पंकज ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त की दुकान है। सोमवार को वो और उसका भाई पंकज अपनी होंडा ब्रीवो कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र अस्पताल में अपने रिश्तेदार को खून देने गए थे। देर शाम वे रिश्तेदार को खून देकर वापस घर लौट रहे थे। कार उसका भाई पंकज चला रहा था। वह साइड में बैठा हुआ था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे नेशनल हाईवे 344 पर गांव भूतमाजरा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक कार आई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी कार को साइड में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के साथ बनी पगडंडी में जा टकराई। आरोपी कार चालक कुछ देर मौके पर रुका। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। हादसे में उसका भाई पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसने अपने भाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई मेहर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed