फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused had formed companies under different names

Yamuna Nagar News: आरोपियों ने अलग-अलग नाम से बनाई थीं कंपनियां

Wed, 26 Nov 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The accused had formed companies under different names
यमुनानगर। केंचुआ खाद प्रकरण में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी जोगिंद्र राज, उसका बेटा गौरव सहित राकेश शर्मा व नाभ सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, परंतु इन सब के बाद भी इस फर्जीवाड़े में अन्य और लोग भी शामिल है। जिनकी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

आरोपी जोगिंद्र राज व राकेश कुमार दोनों पार्टनर थे। उधर, आरोपियों से पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने अलग-अलग नाम से चार प्रकार की एग्रो नेचर, जैव एग्रो, ग्रीन एग्रो के नाम से अलग-अलग कंपनी बना रखी थी। जिसकी किसी को भी भनक नहीं लगी। सब आरोपियों की मनमर्जी से चल रहा था। इससे उनके बैग में भी बिक रहे और मोटी रकम भी आ रही थी। आरोपियों ने बनाई गई अलग-अलग कंपनियों में कई प्रकार की नेचर के खाद रखे हुए थे। क्योंकि, किसानों को जिस नेचर के बैग की जरूरत होती थी, वे उसे उठाकर उन्हें दे देते थे। वहीं, आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी केवल सिंह रंगा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार केंचुआ खाद बनाने के नाम पर छह हजार किसानों से लगभग 42 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन

बता दें इस फर्जीवाड़े का तब खुलासा हुआ, जब जब तीन अप्रैल को इस कंपनी के हेड सेक्टर 17 निवासी राकेश शर्मा का चार पांच युवकों ने अपहरण भी कर लिया था। उसके मोबाइल से रुपये अपने खाते में डलवाएं थे। इनमें से दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि यह दोनों आरोपित कंपनी के एजेंट थे। उन्होंने रुपये वापस लेने के लिए यह अपहरण किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed