फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused arrested for having physical relationship with a woman by luring her with marriage

Yamuna Nagar News: महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for having physical relationship with a woman by luring her with marriage
व्सासपुर। महिला को शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाने के आरोप में बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि एक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि 2013 में जब वह 16 वर्ष की थी तो उसी के स्कूल में पढ़ने वाला आरोपी भूपेंद्र कुमार ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। जब वह आरोपी से शादी की बात की तो उसने गाली गलौज की और कहने लगा मैं तुझ जैसी से शादी नहीं करूंगा और धमकियां देने लगा। इससे वह परेशान होकर डिप्रेशन में चली गई। जिससे उसने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसको उसके परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इस शिकायत पर थाना बिलासपुर में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई कोमल की टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए देर शाम कपूरी खुर्द निवासी भूपेंद्र कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed