{"_id":"634328fb2b285526941f0113","slug":"terror-of-thieves-in-budiya-goods-worth-lakhs-crossed-by-targeting-house-and-shop-yamuna-nagar-news-knl1239295186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूड़िया में चोरों का आतंक, घर और दुकान को निशाना बनाकर लाखों का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूड़िया में चोरों का आतंक, घर और दुकान को निशाना बनाकर लाखों का सामान किया पार
विज्ञापन
बूड़िया। कस्बे में चोरों को आतंक कायम है। कुछ दिनों पहले जहां सरकारी डिपो को निशाना बनाकर 72 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरों ने चोरी कर लिया था। वहीं, बीती रात चोरों ने घर व दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घर में चोरी के समय परिवार के सदस्य घर में ही सोए हुए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बूड़िया के रेती मोहल्ला निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह शनिवार रात को वे सभी परिवार सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब वह उठा तो उसने देखा कि उसके कमरे में रखा उसके दो मोबाइल गायब थे। पूजा कक्ष व कमरे में समान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर फ्रिज के ऊपर रखे 13000 रुपये व पूजा रूम के गल्ले से करीब 3000 व दो चांदी की अंगूठियां गायब थीं। जांच में सामने आया कि रात के समय अज्ञात चोर गेट फांदकर घर में घुसा और चोरी को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, बूड़िया निवासी अब्दुल रहमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पानी की टंकी के पास कबाड़ी की दुकान है। रोज की तरह देर शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पुराने फ्रिज की करीब 60-70 मोटर, कूलर की करीब 35-40 मोटर, छत के पंखे के 50 मोटर, दो बाइक के पहिए, 20 किलो का एक बट्टा, दो हथौड़े व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्कूल से टैब चोरी
सरस्वती नगर। रोहतक के कमला नगर निवासी रीना ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वज गुगलो गांव के स्कूल में जेबीटी है। 16 सितंबर को उनके स्कूल से बच्चों की ऑनलाइन क्लास लगाने के लिए सरकार द्वारा दिया गया टैब किसी ने चोरी कर लिया। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। अब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, चोरों ने भेडथल स्थित इंडस टावर लिमिटेड कंपनी के टावर से 23 सेल चोरी कर लिए। पुलिस ने सुपरवाइजर गगनदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।