{"_id":"60ff171b8ebc3e580e0aea66","slug":"tension-prevails-in-jaidhar-village-both-sides-adamant-on-arrest-yamuna-nagar-news-knl77857127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयधर गांव में तनाव बरकरार, दोनों पक्ष गिरफ्तारी पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयधर गांव में तनाव बरकरार, दोनों पक्ष गिरफ्तारी पर अड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जयधर गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। विवाद को लेकर जहां विश्व हिंदू परिषद ने गांव मनभरवाला में बैठक की। वहीं विशेष समुदाय के लोगों ने भी गिरफ्तारी की मांग की।
परिषद के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और निर्दोष के खिलाफ दर्ज हुए मामले रद्द करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से भीलपुरा में महापंचायत कर पुलिस और जिला प्रशासन को भी पांच अगस्त तक नामजद के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया हुआ है। यदि पुलिस की और से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार हिन्दू संगठनों द्वारा शहर जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयधर गांव में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर विरोध नया नहीं है। करीब दो साल पहले भी विशेष समुदाय के लोगों से अपील की गई थी कि त्यौहारों पर गांव में कुर्बानी न की जाए।
इस पर गांव के कुछ मौजिज लोगों द्वारा लिखित में आश्वासन भी दिया गया था कि वे शांतिप्रिय तरीके से त्योहार मनाएंगे। उसके बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। 19 जुलाई को भी गांव में बकरीद पर कुर्बानी के विरोध के एक शांतिपूर्वक विरोध जताया गया था। कुछ शरारती युवकों ने माहौल खराब करने के लिए एक घर के आगे पॉलीथिन में मांस के टुकड़े फेंके।
विज्ञापन
विवाद के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने कहा कि जिशान की मौत का सभी लोगों को दुख है। युवक ने किसी अन्य कारणों के चलते आत्महत्या की है। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि निर्दोष युवकों पर दर्ज किए गए मुकदमे रद्द हो और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। छछरौली एसएचओ पृथ्वी सिंह ने कहा कि लोग पुलिस पर भरोसा रखें। मामले में किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। जांच में जिन पर आरोप सही मिलेंगे, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस निर्देशों की पालना करते हुए जांच में लगी है।