फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tennis, Sports, Winner, Yamunanagar, Haryana

द्रोणा व रीतिका ने जीते टेनिस के एकल व युगल मुकाबले

Fri, 29 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 29 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tennis, Sports, Winner, Yamunanagar, Haryana
टे‌निस - फोटो : ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। एडवांटेज टेनिस एकादमी, यमुनानगर-जगाधरी की ओर से जिमखाना क्लब के प्रांगण में आयोजित आईटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में अनेक टेनिस खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। शीर्ष वरीयता प्राप्त द्रोणा वालिया और रितिका गिरेवाल ने एकल और युगल दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उत्तराखंड़ के द्रोणा वालिया ने चंडीगढ़ के भावेश अग्रवाल को एकल फाइनल मुकाबले में पराजित किया। वहीं लड़कों के युगल मुकाबले में द्रोणा वालिया और हिमांशु मोर ने जीएस संजय और इफ्तिखान मोहम्मद शेख को संघर्षपूर्ण मुकाबलों में पराजित किया। दिल्ली की रितिका गिरेवाल ने लड़कियों के मैच में एकल प्रतियोगिता में प्रथम रहीं। इसी प्रकार से अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विधायक घनश्याम दास ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अरोड़ा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत तो सिक्के के दो पहलुओं की तरह है। मौके पर राजेश सपरा, विशाल खन्ना, राजीव सहगल, ललित टंडन, रमेश मेहता, अनिल गर्ग, अजय मानिकटाहला, डॉ. उमेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, राजीव गुप्ता, महेंद्र बजाज, दीपक कुमार, बिमल चौपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed