फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tender recall of 4.42 crore due to non-availability of contractor

Yamuna Nagar News: ठेकेदार न मिलने से 4.42 करोड़ के टेंडर रिकॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tender recall of 4.42 crore due to non-availability of contractor
नगर निगम अफसरों को फिर 4.42 करोड़ रुपये के टेंडर रिकॉल करने पड़ गए हैं, क्योंकि इनके लिए तय संख्या में ठेकेदार या एजेंसियों से बिड नहीं आई। ऐसा ही पहले भी कई कामों के लिए ठेकेदार या एजेंसी ना मिलने पर टेंडर रिकॉल कर चुके हैं। ये देख वार्ड पार्षद ई-टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कई कामों की समय अवधि बचे छह माह के कार्यकाल से ज्यादा है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता से पूर्व शुरू ना होने पर काम लटक जाएंगे, इसलिए मांग है कि आचार संहिता से पहले काम शुरू किए जाएं।
विज्ञापन

विपक्षी पार्षदों में वार्ड-3 से हरमीन कोहली, 5 से विनय कांबोज, 4 से देवेंद्र सिंह, 7 से रामआसरा भारद्वाज, 8 से विनोद मरवाह ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में ज्यादातर काम सालों साल एस्टीमेट व ई-टेंडर प्रक्रिया में लटके रहे। ऐसे ही छह माह के बचे कार्यकाल में भी सैकड़ों काम अटके हैं, जिन्हें अभी शुरू नहीं किया गया तो आगे चुनाव आचार संहिता के चलते लटक सकते हैं। इसलिए निगम अफसरों को टेंडर भरोसे ना रहकर इन कामों को शुरू कराने के लिए अन्य विकल्प तलाशने चाहिए। क्योंकि ईटेंडर का भी प्रचार प्रसार नहीं हो रहा है। इसके लिए सदन में मंजूर प्रस्ताव मुताबिक ना तो पार्षदों को टेंडर की प्रति भेजी जाती है और ना ही समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति दी जाती है। यही वजह है कि ज्यादातर कामों के टेंडर में तय संख्या में ठेकेदार व एजेंसियों से बिड नहीं आ पाती है।
विज्ञापन


-वार्ड 10 में नगर निगम स्टोर के गेट नंबर-2 पर 9.58 लाख रुपये में आरसीसी कम ईंटों की चाहरदीवारी का निर्माण।
-वार्ड 11 के गांव दड़वा में 46.76 लाख रुपये में विभिन्न सड़कों का निर्माण व मरम्मत।
-वार्ड 19 केे गांव खेड़ा फार्म में 25.80 लाख रुपये में राजकीय स्कूल से किरनपाल के घर तक वाया राम की दुकान तक आरसीसी नाले का निर्माण।
-वार्ड 8 में गायत्री देवी मंदिर समीप 6.80 लाख रुपये में पार्क का विकास।
-वार्ड 12 के गांव रायपुर में 37.11 लाख रुपये में आरसीसी नाले का निर्माण।
-वार्ड 14 की पुराना हमीदा कॉलोनी में 1.16 करोड़ रुपये में कम्युनिटी सेंटर का शेष कार्य पूरा करने का।
-वार्ड 8 की प्रोफेसर कॉलोनी में 5.23 लाख रुपये में श्मशान घाट का बचा कार्य पूरा करने का।
-वार्ड 9 के रामपुरा में श्रीराम पार्क, गणेश पार्क व शास्त्री कॉलोनी में केशव पार्क, गोरी शंकर पार्क, कम्युनिटी सेंटर समीप अपना पार्क व संत निरंकारी भवन समीप ग्रीन बेल्ट पार्क के 18.59 लाख रुपये में विकास कार्य। -वार्ड 8 में 8.50 लाख रुपये में गुलाटी अस्पताल समीप कायाकल्प आयुर्वेदिक से गायत्री मंदिर तक सड़क व ड्रेन का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वार्ड 10 में 98.46 लाख रुपये से चूना भट्टी रोड पर कबाड़ी की दुकान से यमुना नहर की पटरी तक वाया वाल्मीकि मंदिर तक एनपी-3 पाइप बिछाने व सीसी सड़क का निर्माण।
-वार्ड 13 के गांव ममीदी में 44.63 लाख रुपये में विभिन्न सड़कों व ड्रेन का निर्माण।
-वार्ड 12 के गांव पांसरा में 24.89 लाख रुपये में तालाब के चारों ओर आईपीबी टाइले बिछाने व गाद हटाने का काम।

-वार्ड 4 के गांव बुड़िया में 9.62 लाख रुपये में श्मशान घाट के विकास कार्य।
-वार्ड 4 से गांव भगवानगढ़ में 37.62 लाख रुपये में श्मशान घाट के मुख्य रास्ते का निर्माण।

पूरा प्रयास किया जा रहा है कि समय पर कार्य शुरू और पूरे हों। इसके लिए संबंधित निगम अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं।- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed